पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुन्नू राम (23) पुत्र महेश निवासी गांव गरवाण डाकघर भोडास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुन्नू राम बौंदेड़ी से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह बंडार के पास पहुंचा तो अचानक ही पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। पत्थर लगने के कारण वह खाई में जा गिरा।
खाई में गिरने के कारण वह बुरी तरह से जख्मी हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन घावों के घाव न सहते हुए युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।