Loading...

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में अश्विनी खड्ड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अक्षत देव (19) पुत्र अलोक कुमार मीणा निवासी गांधीनगर जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के 13 छात्रों का एक समूह हैरिटेज पार्क अश्विनी खड्ड और रेवा वाटर फॉल घूमने आया था। शाम के समय सभी छात्र रेवा वाटर फॉल में नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक ही एक बड़ा पत्थर गिरा और अक्षत देव के सिर पर लग गया। हादसे में अक्षत के सिर पर गंभीर चोट आई।

जिसके बाद उसके साथी छात्र और अन्य लोग ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।