Loading...

पहाड़ी से घर पर गिरा मलबा, युवक की मौत, ब्यास नदी से बरामद हुआ शव

Ankita • 16 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में भारी वर्षा की वजह से जान-माल का बहुत नुक्सान हुआ है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला भी अभी तक जारी है। कई लोगों की जाने भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आने से चली गई है।

वहीं एक और मामला मंडी जिले के सराज छतरी की ग्राम पंचायत बगड़ाथाच के मिहाच गांव का सामने आया है, यहां एक घर पर बीती रात पहाड़ी से मलबा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही ब्यास नदी से भी शवों के मिलने का सिलसिला अभी तक जारी है। बता दें कांढापतन में पुलिस को ब्यास नदी में एक शव बरामद हुआ है। मतृक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस जाँच में जुटी हुई है।