पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में चंद रोज पहले हुई बर्फबारी के चलते पहाड़ियों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। प्रदेश की चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी है। बता दे बीते 2 दिन पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहा जिसके चलते कई स्थानों पर 3 से 4 फुट तक हिमपात हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ बर्फबारी होने से प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में आ चुका है।
खासतौर पर ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और पारा माइनस में पहुंच चुका है। ऐसे में झीले और नाले जमने लग गए हैं जिससे नवंबर माह में ही पेयजल संकट पैदा हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
वही, आज से फिर मौसम के करवट बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसके चलते प्रदेश में फिर से हिमपात और बारिश हो सकती है। अगर फिर से मौसम खराब हुआ तो जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।