पहाड़ से खिसककर सड़क के बीच रुकी हजारों टन की चट्टान, 2 घरों को पहुंचा नुक्सान

By Ankita Published: 15 Jul 2023, 2:29 PM | Updated: 15 Jul 2023, 2:29 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के उपमंडल अर्की के भराड़ीघाट में विशालकाय पत्थर अचानक से पहाड़ से निकल कर सड़क पर आ गिरा। यह हजारों टन का पत्थर घर के लेंटर से टकरा कर रुक गया है। लेकिन इस पत्थर की वजह से दो घरों को भारी नुक्सान पहुंचा है। एक घर को तो इस पत्थर ने चकनाचूर कर दिया और दुसरे घर में दरारें आ रही है दो दुकानों को काफी क्षति पहुंची है।

हालाँकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं चट्टान के खिसकने के बाद अर्की-भराड़ी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जब यह पत्थर गिरा तो उस समय कोई वाहन नहीं आ रहा था अगर कोई वाहन आता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। बता दें हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर रुकने के बाद पहाड़ों से भूस्खलन व चट्टानें खिसकने का दौर भी शुरू हो चुका है।