पांगी की वादियां निहारने के लिए सुराल भटोरी पहुंचे तीन देशों के 70 सैलानी
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी का दौर पिछले कई दिनों से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सैलानी भी अब पहाड़ो की ओर रुख करने लगे है। सैलानी आने से पर्यटन कारोबार को चार पंख लग सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के 70 सैलानी बाइक पर सवार होकर सुराल भटोरी पहुंचे हैं। चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ों को देखकर सैलानी काफी खुश हैं। सुराल में बाहर से आने वाले सैलानियों के ठहरने के लिए कैंप की व्यवस्था की गई है।
बता दें दिल्ली से बाइक पर ये सैलानी प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लेते हुए वाया कुल्लू-मनाली होकर पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे। यहां से वाया धरवास होते हुए सुराल भटोरी पहुंचे। दो दिन से सैलानी सुराल में डेरा जमाए रहे।
जहां टूरिस्ट गाइड वीर सिंह ने इनकी मेहमाननबाजी की। उन्होंने अपने टेंट में इन सैलानियों को ठहराया। उन्हें पांगी के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए।