HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बीते सोमवार को छठ पूजा के दौरान एक युवक यमुना नदी में डूब गया था। जिसके बाद से ही एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में युवक की तलाश कर रही थी। 5 दिन तक चले सर्च अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान मनीष कुमार निवासी बिहारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मनीष कुमार पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफसाइंस फार्मा में काम करता था। जिस दौरान वह सोमवार सुबह पांवटा साहिब के मां यमुना स्नान घाट पर तड़के 5 बजे नहाने गया था। जिस दौरान वह अचानक नदी में समा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद युवक की तलाश के लिए सोमवार से ही सर्च अभियान चलाया गया था और 5 दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





