Loading...

पांवटा-कालाअंब एनएच पर निजी बस व बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा जख्मी

By Ankita Published: 26 Feb 2024, 7:43 PM | Updated: 26 Feb 2024, 7:48 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे 07 पर कोलर के समीप का है, यहां एक निजी काशमी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है। हादसे में घायल बाइक चालक को तुरंत मेडिकल कालेज नाहन के जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अलबेल सिंह (30) पुत्र जगदीश निवासी गांव मधाना, पंचायत बाड़थल मधाना के रूप में हुई है। वहीं बाइक चालक धनवीर सिंह (34) पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव मधाना गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस एचपी 71ए- 0672 और मोटरसाइकिल नंबर एचपी 71-3433 की कोलर गांव के समीप करीब 4:30 आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अलबेल सिंह मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक धनवीर सिंह बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उधर, माजरा पुलिस थाना प्रभारी प्रताप परमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Tags: