पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर ट्रक ने एसपी सिरमौर की गाड़ी को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

By Ankita Published: 20 Sep 2023, 10:38 PM | Updated: 20 Sep 2023, 10:38 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर बोहलियो में एक अनियंत्रित ट्रक ने एसपी सिरमौर की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार एसपी रमन कुमार मीणा बुधवार को नाहन से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोहलियों में एक ट्रक ने पीछे से तेज रफ्तारी में आकर एसपी की गाड़ी को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि बोहलियों में पुलिस की टीम ने नाका लगाया हुआ था, जो वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने ट्रक रोकने की जगह उसे वहां से भगा दिया।इसी दौरान वहां से एसपी की गाड़ी भी गुजर रही थी। जहां ट्रक चालक ने एसपी की कार को टक्कर मार दी।

नाहन पुलिस टीम ने मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस टीम ने मौके पर ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।ट्रक चालक ने बताया कि यह शराब सेना की सीएसडी कैंटीन के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम ने गाड़ी की दस्तावेज और शराब की दस्तावेज की जांच कर रही है।एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि वह सुरक्षित हैं।

Tags: