Loading...

पांवटा-नाहन एनएच पर कार व स्कूटी की हुई टक्कर, ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर पुरुवाला के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ढाई वर्षीय बच्चे की जान चली गई है। वहीं पुलिस में घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंजू अपनी स्कूटी पर मेलो देवी व 2 बच्चों मयंक और निहारिका के साथ माजरा से पांवटा साहिब की ओर आ रही थी। इस दौरान पांवटा साहिब की ओर से एक कार तेज रफ्तार से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी पर सवार सभी लोग नीचे गिरे और जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया, जहां पर अढ़ाई वर्षीय मयंक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।