लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी यूपी से किए गिरफ्तार

Ankita | 25 जून 2024 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अदालत ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे दोनों आरोपी भाई

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब बाजार में करीब चार माह पहले 50 से 60 लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले उत्तरप्रदेश के दोनों आरोपियों अभिषेक तिवारी और हिमांशु तिवारी को पांवटा साहिब पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब पुलिस ने 50 लोगों की शिकायत पर उनके साथ हुई इलेक्ट्रॉनिक सामान के लोन की धोखाधड़ी के मामले दर्ज करवाए थे। लिहाजा, डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह की नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

इस टीम ने मामले में गहनता से जांच की। उत्तर प्रदेश के दोनों भाइयों ने पांवटा साहिब में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम खोला था, जहां उन्होंने लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान लोन पर देने और उनके क्रेडिट कार्ड कर डेबिट कार्ड से लोन की किस्तों में हेराफेरी कर करोड़ो रुपए की ठगी की।

लोगों को इस ठगी के बारे में उस समय पता चला जब उन्हें बैंकों से मैसेज और लोन की किश्तों को भरने के लिए फोन आने लगे। जब लोग बैंक पहुंचे तो लोगों को पूरा मामला समझ आया।

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपी भाई 34 वर्षीय हिमांशु तिवारी और 36 वर्षीय अभिषेक तिवारी पुत्र अवदेश तिवारी निवासी गांव सकतुआ, पोस्ट ऑफिस पत्थरदेवा, जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) को देवरिया से गिरफ्तार किया।

सोमवार को दोनों आरोपियों को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]