Loading...

पांवटा में आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी युवती, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित मिश्र वाला में एक युवती आग की चपेट में आने से झुलस गई है। घायल युवती की पहचान 20 वर्षीय रुखसार पुत्री अलीशेर निवासी पोस्ट ऑफिस मिश्र वाला तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

घायल युवती को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, रुखसार अपनी माता के साथ नाश्ता करने के बाद रसोई में काम करने चली गई थी। इस दौरान काम करते हुए उसके सर पर थिनर गिर गया। इसके बाद जैसे ही उसने गैस को ऑन किया तो आग ने उसको अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।