HNN / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने तीनों मामलों में संलिप्त पाए गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पहला मामला पुलिस थाना पुरूवाला के तहत पेश आया, यहां पुलिस निहालगढ़ में गश्त पर तैनात थी।
इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब देशराज पुत्र शरणा राम के घर में दबिश दी, तो उन्हें साथ लगती गौशाला से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वही, दूसरा मामला पुलिस थाना माजरा का है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक ढाबे की दुकान पर दबिश दी, जो धर्मपाल पुत्र ईश्वर चंद का था। पुलिस ने जब ढाबे की तलाशी ली तो उन्हें यहां एक गत्ता पेटी से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। वहीं, तीसरा मामला पांवटा साहिब पुलिस थाना का है, यहां पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रमेश कुमार के घर में दबिश दी और उसकी गौशाला से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
