HNN / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 24 घंटे के भीतर एक और गोलीकांड की वारदात पेश आई है। यहां पूर्व पार्षद के बेटे ने खुद को गोली मार ली, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है जिसके चलते परिजन युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए देहरादून ले गए है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किन कारणों से खुद को गोली मारी, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। वहीं, बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन भी सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी वह लाइसेंसी है और उसके पिता के नाम है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते कल भी पांवटा में गोलीकांड हुआ था जिसमें कुछ नकाबपोशो ने एक व्यक्ति पर गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही कि व्यक्ति को कोई गोली नहीं लगी, वह बाल-बाल बच गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group