Loading...

पांवटा में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर चोटों के निशान

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि महिला की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

वहीं दूसरी तरफ मायके पक्ष ने इसे हत्या करार दिया है।मृतका की पहचान 26 वर्षीय किरण पत्नी दिनेश सोनी निवासी गुरुवाला पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किरण को अचेत अवस्था में उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किरण की शादी फरवरी माह में हुई थी। अब घटना के बाद किरण के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।