Loading...

पांवटा में पंजाब की नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया युवक

PRIYANKA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग पंजाब की रहने वाली है, जो पांवटा में अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी।

यहां नाबालिग शिवपुर में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसी बीच युवक ने दोस्ती का फायदा उठाया और नाबालिग को अपनी बातों में फंसाया। नाबालिग युवक की बातों में आ गई और रिश्तेदार के घर से चुपचाप उसके साथ भाग गई। रिश्तेदारों ने नाबालिग की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल पाया। जिसके चलते इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसी बीच आज पांवटा बस स्टैंड के समीप नाबालिग बुरी हालत में मिली। उसके बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किये और 24 घंटे के भीतर युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पावंटा रमाकांत ठाकुर ने की है।