Loading...

पांवटा में “प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के तहत लगेंगे शिविर, एसडीएम बोले- आमजन की…

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब एसडीएम विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर तक “प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत पांवटा साहिब में अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर के दौरान गाँव-गाँव जाकर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा समाधान भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि “प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसीलदार कार्यालय पांवटा साहिब तथा माजरा में शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज पटवार सर्किल शिवपुर में शिविर आयोजित किया जायेगा। तो वही , पटवार सर्किल पुरुवाला में 21 तथा 22 दिसंबर को पटवार सर्किल पांवटा में आयोजित किया जायेगा।

पटवार सर्किल भगानी में 23 दिसंबर व 24 दिसंबर को पटवार सर्किल तारूवाला और 25 दिसंबर (रविवार) को पटवार सर्किल भाटावाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।