HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में चोरी की वारदात पेश आई है जहां 2 महिलाओं ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान से आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। वही दोनों महिलाओं की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। हालांकि अभी दोनों ही महिलाएं पुलिस की गिरफ्त से बाहर चली हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
अभी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दोनों शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करेगी। बता दें कि मेन बाजार में संजीव की ज्वेलरी की दुकान है। यहाँ दो महिलाएं ज्वेलरी लेने के लिए पहुंची। इस दौरान जब दुकान में कार्यरत कर्मचारी महिलाओं को ज्वेलरी दिखाने लगा तो एक महिला ने उससे पेंडिल का वजन तोलने के लिए कहा। कर्मचारी ने जैसे ही वजन करना शुरू किया, तभी एक महिला ने डिब्बे से कुछ ज्वेलरी चुराकर दूसरी महिला को दे दी और एक पेंडिल खरीद कर वहां से फरार हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुछ देर बाद जब दुकान का मालिक मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि ज्वेलरी गायब थी। उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दोनों महिलाएं ज्वेलरी चुराते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद दुकानदार तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group