पांवटा में युवक ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक की पहचान 24 वर्षीय अख्तर अली के रूप में हुई है। युवक का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। युवक की मां ने अपनी बहू के मायके पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, अख्तर अली का काफी दिनों से अपनी पत्नी के साथ आपसी विवाद चल रहा था। वहीं युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर भी मारपीट और तंग करने का आरोप जड़ा है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के मायके वालों ने उसके व उसकी माँ के साथ मारपीट की। जिसके बाद युवक ने पुरूवाला थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस थाने में जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा ले आए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों द्वारा उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने की है।