Loading...

पांवटा में वन विभाग की टीम ने पकड़े दो ट्रक, उत्तराखंड से…

PRIYANKA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। बार-बार इन पर कार्यवाही होने के बाद भी खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन में जुटे हुए है। माफियाओं के हौसले अब इस कदर बुलंद हो गए हैं कि बाहरी राज्यों से नदी के रास्ते में प्रवेश कर नदियों का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पांवटा प्रशासन ने इन दिनों सख्त रवैया अपनाया हुआ है।

प्रशासन ने अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग की टीम के साथ खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को भी कड़ी नाकाबंदी के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते वन विभाग की टीम ने दो ट्रकों को पकड़ा है। दरअसल, पकड़े गए यह दोनों ट्रक रामपुरघाट में उत्तराखंड से नदी के रास्ते में अवैध प्रवेश कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान मौजूद वन विभाग की टीम ने इन्हे पकड़ लिया और दोनों के चालको-संचालकों पर 50,000 रूपये का जुर्माना लगाया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि प्रशासन द्वारा बनाई गई समन्वित पेट्रोलिंग टीम ने दो ट्रकों को अवैध रूप से नदी मार्गों से प्रवेश करने पर जब्त किया और उनसे जुर्माना राशि वसूली गई है। उन्होंने कहा कि अब खनन माफियाओं की खैर नही।