Loading...

पांवटा में हिमालयन इंटरनेशनल मशरूम कंपनी में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Ankita • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के शुभ खेड़ा में हिमालयन इंटरनेशनल मशरूम कंपनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें यह आग वेल्डिंग सेट की चिंगारियों से भड़क गई थी। इस अग्निकांड में कंपनी को 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी में पिछले काफी दिनों से पुराने शेड को उतारने का कार्य चल हुआ है। इस दौरान वेल्डिंग सेट की चिंगारियों से अचानक ही आग भड़क उठी। इसके बाद कंपनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कंपनी में मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद इस बाबत तुरंत अग्निशमन व पुलिस विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।