लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पांच और गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 26 दिसंबर 2022 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर में युवक पर हुई फायरिंग मामले में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये पांचों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों की शिनाख्त मुकुल पुत्र विकास निवासी गांव पुरुवाला, कश्मीर सिंह उर्फ मंगी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव आमवाला, टेक चंद उर्फ टिंकू पुत्र राम चंद्र निवासी माजरी जिला अंबाला, मेहरबान पुत्र कमरउदीन निवासी गांव मेहरूवाला और दीपक सैनी पुत्र विक्रम सैनी निवासी शक्ति कॉलोनी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

बता दें कि 21 दिसंबर को पांवटा के भूपपुर में देर शाम महेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल पर जानलेवा हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब महेंद्र अपनी गाड़ी का काम करवा रहा था। अचानक कुछ लोगो ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज व शिकायतकर्ता के बयान पर शुक्रवार को तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि रविवार को वारदात में शामिल पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]