Loading...

पांवटा- शिलाई एनएच-707 पर ट्रैक्टर ने स्कूटर को मारी टक्कर, चालक की मौत

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब- शिलाई एनएच-707 पर वीरवार को हुए दर्दनाक हादसे में स्कूटर चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस हादसे की जांच में जुटी गई है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के ग्राम गोंदपुर डाकघर निहालगढ़ निवासी बलविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को पांवटा साहिब के गोंदपुर में सड़क पर तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने स्कूटर सवार उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल अपने भाई कमलजीत को उसने अपनी कार में गोंदपुर ट्रक यूनियन के समीप से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।