पांवटा साहिब में छापेमारी के दौरान घर से बरामद हुआ चुरा पोस्त, आरोपी गिरफ्तार
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस थाना माजरा की टीम ने 682 ग्राम चुरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राज कुमार पुत्र स्व. प्रेम दास निवासी गांव अमरगढ़ पुरुवाला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एप्पल फील्ड कंपनी के सामने राज कुमार अपने घर में नशा तस्करी का कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर उसके मकान की तलाशी ली। जिस दौरान उन्हें पॉलिथीन लिफाफे में रखी 682 ग्राम चुरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और आगामी कार्यवाही अमल में लाई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।