HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में पुलिस ने छापेमारी कर एक नशा तस्कर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने घर की रसोई में 5.35 ग्राम स्मैक बरामद की।
इसके बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा थाना पुलिस को मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद मुख्य आरक्षी जगपाल की टीम ने कर्ण सिंह निवासी वार्ड नंंबर 10 देवीनगर तहसील पांवटा साहिब के घर की तलाशी ली।
घर की तलाशी गवाह की मौजूदगी में लेने पर आरोपी के रिहायशी घर में बनी रसोई के शेल्फ से स्मैक बरामद की गई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

