HNN/ पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में गुंडागर्दी और अपहरण जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीसीटीवी में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने दिन दहाड़े किडनैप कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 3 दिसंबर को दोपहर समय करीब 1:30 दिन 3 व्यक्तियों द्वारा पम्मी निवासी गाँव धौलाकुआँ गुज्जर कॉलोनी को बातापुल चौक से जबरन गाड़ी में उठाया गया है। आरोपियों की पहचान समरेज खान उर्फ सोनू व ध्रुव के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पहले गाड़ी HP17D-5000 में टक्कर मारी तथा पम्मी को कार में उठा के ले गये है। वह पम्मी को HP17F-2702 गाड़ी में अज्ञात स्थान पर ले गए।
वहीं सूत्र बता रहे हैं कि मामला आपसी मतभेद का है जिसमें एक व्यक्ति को एक गुट के लोगों ने अगवा कर लिया है। किडनैप किया व्यक्ति को थोड़ी दूर ले जाकर छोड़ दिया गया था उसके पुलिस ने कथित ब्यान भी दर्ज लिए हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। वही बयानों में पीड़ित द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसकी जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे चुके हैं साथ ही मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस तरह की गुंडागर्दी पांवटा साहिब में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

