पांवटा साहिब में नव विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ‍, अस्पताल में भर्ती

POISION.jpg

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नव विवाहिता युवती द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि युवती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

युवती की पहचान निवासी 19 वर्षीय वंदना निवासी भूपपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। फिलहाल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, वंदना ने अचानक ही सल्फास निगल लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।