पांवटा साहिब में पहाड़ी से गिरा 28 वर्षीय भेड़पालक, मौत

सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पहाड़ी से गिरने पर एक भेड़पालक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक शिमला के चिडगांव का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश कुमार (28) पुत्र रोशन नाथ अपनी भेड़-बकरियों को लेकर बातामंडी के घुतनपुर में अपने डेरे में रुका था और शनिवार को अपनी भेड़ बकरियों को लेकर जंगल में गया।

इसी दौरान वह अचानक ही पहाड़ी से गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।