Loading...

पांवटा साहिब में प्रसिद्ध चिकित्सक मनमोहन सिंह चौधरी का हुआ निधन

PARUL • 15 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

सिरमौर जिला में उपमंडल पांवटा साहिब के प्रसिद्ध चिकित्सक मनमोहन सिंह चौधरी का निधन हो गया है। जिसके चलते पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह चौधरी बीमारी से ग्रसित होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे।

पीजीआई में ही उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मनमोहन सिंह के निधन से इनके परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बता दें कि मनमोहन सिंह चौधरी के मिलनसार स्वभाव ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई थी।

लोग दूर-दूर से उनसे इलाज करने के लिए पांवटा साहिब आते थे। मनमोहन सिंह चौधरी पांवटा साहिब के जाने-माने डॉक्टर भी थे। उन्हें लोग पहाड़ी डॉक्टर के नाम से भी जानते थे।