HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 25 वर्षीय विवाहिता महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक महिला की पहचान सरोजिनी पत्नी महावीर निवासी जिला हरदोई यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
वहीं मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें सरोजिनी अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गई है। पुलिस भी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, सरोजिनी परिवार सहित पिछले दो माह से पांवटा साहिब के रामपुर घाट में रह रहे थी। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है।
मां ने बताया कि उसे 13 नवंबर को सूचना मिली थी कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जब घटनास्थल पर जाकर मायके पक्ष ने देखा तो बेटी के पूरे शरीर पर मारपीट और जख्मों के निशान थे। खबर की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





