Loading...

पांवटा साहिब में फार्मा कंपनी में कार्यरत 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने….

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में फार्मा फैक्ट्री में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन तथा फैक्ट्री मालिकों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए है।

मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सूरजपुर गोन्दपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि लिफ्ट से नीचे गिरकर युवक की जान गई है। परन्तु परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को धक्का देकर नीचे गिराया गया और उसकी हत्या की गई है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।