पांवटा साहिब में महिला के कब्जे से कच्ची शराब बरामद, केस दर्ज
पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई
पुलिस थाना पुरूवाला की टीम नेशनल हाईवे 707 पर यातायात चेकिंग में तैनात थी, तभी सफेद-नीले रंग का कैरी बैग लिए एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और बैग नीचे गिरा दिया। तलाशी में बैग से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।