HNN / पांवटा
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 790 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान बिल्ला निवासी बातामंडी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बातामंडी के समीप से होकर गुजर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को कच्चे रोड पर अकेले जाते हुए देखा।
जब उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 790 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति से गांजे की खेप बरामद हुई है। पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने जा रहा था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





