Loading...

पांव फिसलकर गहरी खाई में गिरा 44 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ग्राम पंचायत री के तियुन गांव में एक व्यक्ति पांव फिसलकर ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है।

मृतक की पहचान बिसन दास 44 वर्ष पुत्र गोविंद राम निवासी गांव तियुन डाकघर स्वारघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिसन दास गरीब परिवार से संबंध रखता है और दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह दिहाड़ी लगाने के बाद घर से स्वारघाट की तरफ किसी कार्यक्रम में आया था।

जिसके बाद वह पैदल अपने घर तियुन की तरफ जा रहा था तो घर से कुछ पीछे सड़क के डंगे में लगे ढीले पत्थरों से उसका पांव फिसल गया, जिससे वह करीब 250 फुट नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। उधर, राजस्व विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

Related Topics: