Loading...

पांव फिसलने से ढांक में गिरा 26 वर्षीय युवक, मौत

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में बंजार क्षेत्र की सैंज घाटी के बागीशाड़ी में एक 26 वर्षीय युवक पांव फिसलने से ढांक में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान संजय कुमार (26) पुत्र चरण दास निवासी गांव कंडा, डाकघर धाउगी, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय कुमार अपने दोस्त पुने सिंह और धर्मेंद्र के साथ बागीशाड़ी में देवता जमदग्नि ऋषि के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान उसका अचानक पांव फिसला और वह ढांक से करीब 150 मीटर नीचे गिर गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।