लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पार्टी कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों से बढ़ा रहे फासले, अनुशासन में रहने की नसीहत- किमटा

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नही की जा सकती। किमटा ने किन्नौर में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की बैठक में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार का आचरण सहन नही किया जा सकता।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में इसके प्रति आगह करते हुए कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग युवाओ को गुमराह करने का प्रयास कर सकते है,इसलिए उन्हें इसके प्रति सचेत रहते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]