लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पार्षद, विधायक, राज्यपाल और अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जानें कौन हैं यह आदिवासी महिला नेता ‘द्रौपदी मुर्मू…

PRIYANKA THAKUR | 22 जून 2022 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर आखिरकार मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया है। द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू अगर जीत दर्ज करती हैं तो वे भारत की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।

संथाल समुदाय में जन्मीं मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और वह वर्ष 2000 में ओडिशा सरकार में मंत्री बनीं। बाद में उन्होंने 2015 में झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली। रायरंगपुर से दो बार विधायक रहीं मुर्मू ने 2009 में तब भी अपनी विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था, जब बीजद ने राज्य के चुनावों से कुछ हफ्ते पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था, जिसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने जीत दर्ज की थी।

मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी रखती हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी होंगी जो देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेंगी। उनका राष्ट्रपति बनना आजाद भारत के इतिहास में अपने आप में एक बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]