HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते समय एक 20 वर्षीय युवक डूब गया है। वहीं पांवटा पुलिस मौके पर है और गोताखोरों की टीम युवक को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि युवक पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफसाइंस फार्मा में काम करता है और वह बिहारी मूल का है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान युवक पांवटा साहिब के मां यमुना स्थान घाट पर सुबह 5 बजे स्नान कर रहा था। इस दौरान युवक यमुना की तेज धार की चपेट में आया और नदी की गहरी सतह में समा गया।
घटना के बाद इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। पांवटा के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





