पावंटा साहिब में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

By Ankita Published: 14 Dec 2023, 4:50 PM | Updated: 14 Dec 2023, 4:50 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मतरालियों क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि दूसरा जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान रजत (47) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर, तहसील सहारनपुर व उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीँ शाहदाब पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता, जिला मुज्जफरनगर व उत्तर प्रदेश घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रजत काफी समय से पांवटा साहिब में काम करता था।

वह अपने दोस्त शाहदाब के साथ बाइक (एचपी 17जी-5269) पर सवार होकर पांवटा साहिब से मतरालियों की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर रजत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

Tags: