Loading...

पावंटा साहिब में स्कूटी सवार 2 व्यक्ति नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने नशीले कैप्सूल सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान युसूफ खान पुत्र सैयद मोहम्मद निवासी गांव काशीपुर पुरुवाला व लखबीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव अमरकोट डाकघर निहालगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युसूफ खान और लखबीर सिंह स्कूटी (HP17D1531) पर सवार होकर यमुनानगर की तरफ से पांवटा की ओर आ रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को बेहराल में चैकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के 123 कैप्सूल बरामद हुए। बता दें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।