पावंटा साहिब में स्मैक सहित 34 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में पुलिस टीम ने स्मैक सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मुन्तजीर पुत्र सितार मोहम्मद निवासी मेलियों, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम माजरा के मेलियों नहर पर नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। परन्तु पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर उससे 6.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।