पावर टिल्लर की चपेट में आया 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत
HNN/ मंडी
जिला मंडी की डैहर उप तहसील के तहत ग्राम पंचायत कांगू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति पावर टिल्लर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 68 वर्षीय हरि सिंह ग्राम पंचायत कांगू के रूप में हुई है।
वहीं बुजुर्ग व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हरि सिंह अपने खेतों में पावर टिल्लर से बुवाई कर रहे थे। खेतों की बुवाई करते हुए ग्राम पंचायत कांगू के प्रधान रोशन लाल के पिता पावर टिल्लर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। डीएसपी भारत भूषण ने खबर की पुष्टि की है।