Loading...

पिकअप और कार की हुई जोरदार टक्कर, पांच घायल

PARUL • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के कुनाला में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक अश्क बाबू निवासी कुनिहार सोलन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर बिलासपुर शहर में किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह कुनाला के पास पहुंचे तो अचानक ही एक पिकअप गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक की साली सकीना की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी शिव कुमार चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

Related Topics: