पिकअप गाड़ी और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल
HNN/सोलन
परवाणू-शिमला फोरलेन में जिला सोलन के पास ब्रुरी में एक ट्रक और पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पिकअप गाड़ी चालक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक अभय परवाणू से सामान लेकर शिमला की ओर जा रहा था।
इस दौरान ब्रुरी के पास एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से सोलन की ओर आ रही थी कि अचानक ही पिकअप ने ट्रक के पिछले टायरों में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप गाड़ी चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया।
तो वहीं ट्रक चालक अभय ने बताया कि हादसे में उसे करीब 65,000 रुपए का नुकसान हुआ है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।