HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर झिड़ीवाला के पास एक पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। पिकअप की चपेट में आने से बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी महादेव के रूप में हुई है।
घायल की पहचान विजय कुमार निवासी रोपड़, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार राजेश कुमार को लेकर नालागढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह झिड़ीवाला के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राजेश के सिर के ऊपर से टायर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक विजय घायल हुआ है। जिसके बाद विजय को घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राजेश कुमार के शव कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




