HNN/ ऊना
थाना गगरेट के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप में सवार दो युवकों से नशे की खेप पकड़ी है। मनोज कुमार निवासी ओयल व परमजीत निवासी थपलां के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा उन्हें मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने ओयल-थपला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान सामने से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रुकवाया। पिक अप में दो युवक सवार थे जो पुलिस को देख कर घबरा गए। लिहाजा शक के आधार पर पुलिस द्वारा जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 3.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





