पिकअप व कार की हुई जोरदार भिड़ंत, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 2 जख्मी

By Ankita Published: 15 Jun 2023, 5:22 PM | Updated: 15 Jun 2023, 5:22 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां में पिकअप व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई है। वहीं दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं।

मृतका महिला की पहचान 80 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी तुलसी राम निवासी गुदमी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति अपनी बुजुर्ग माता को लेकर ऊना से बंगाणा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह थानाकलां के समीप पहुंचा तो गाड़ी की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।