लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएचडी शोध पात्रता परीक्षा में शिशु पाल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2022 at 2:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

आनी उपमंडल की बैहना पंचायत के कोट गांव के युवा शिशु पाल पुरोहित ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा आयोजित पीएचडी शोध पात्रता परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिशु पाल पुरोहित की इस उपलब्धि से जहां पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। वहीं इनके माता -पिता और परिवार के सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न है।

इनके पिता श्यामा नंद भू संरक्षक विभाग आनी में कार्यरत है और माता हीरा देवी आदर्श महिला मण्डल कोट की प्रधान है। प्रतिभाओं के धनी एवं होनहार विद्यार्थी शिशु पाल पुरोहित ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से 12वीं, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय संजौली से स्नातक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पढ़ाई के साथ-साथ वो भारत स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति अवॉर्डी, अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी ,आदर्श महिला मण्डल कोट के सलाहकार एवं समाज सेवक है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]