लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी ने की मन की बात- जल संरक्षण पर दिया जोर, छात्रों के मन से गणित का..

SAPNA THAKUR | 24 अप्रैल 2022 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मन की बात के 88वें एपिसोड के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को संबोधित किया। आज के मन की बात में पीएम मोदी ने खास तौर पर जल संरक्षण, संग्रहालय और यूपीआई ऑनलाइन पेमेंट पर खुलकर बातें की। पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी के बीच हमें जल संकट वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पानी बचाने का संकल्‍प लेना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्‍सव के दौरान जल संरक्षण के लिए 75 अमृत सरोवर देश के अलग-अलग जगहों पर बनाए जा रहे हैं।

यूपी के रामपुर की पटवई ग्राम पंचायत की ग्राम सभा का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि लोगों की जीवटता से वहां गंदा तालाब को सुंदर सरोवर बना दिया गया। पीएम ने बूंद-बूंद जल बचाने का संकल्‍प देशवासियों से लेने को कहा। पीएम मोदी ने हाल के दिनों में हुई परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि तब छात्रों ने गणित विषय को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। उन्‍हें गणित को लेकर यह जानना चाहिए कि भारत ने जीरो से लेकर ब्रह्मांड तक में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमारे वैज्ञानिकों ने शून्‍य का आविष्‍कार करने से लेकर इनफिनिटी तक का आविष्‍कार किया है। पीएम ने कहा कि हम भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा, इसका सबसे बड़ा कारण हमारी वैदिक गणित भी है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए आप कठिन से कठिन गणनाएं पलक झपकते कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, आप सब जानते हैं कि 18 मई को पूरी दुनिया में इंटरनेशन म्यूजियम डे मनाया जाएगा। इसे देखते हुए अपने युवा साथियों के लिए मेरे पास एक आइडिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्यों न आने वाली छुट्टियों में आप अपने दोस्तों की मंडली के साथ स्थानीय म्यूजियम देखने जाएं। आप अपना अनुभव #MuseumMemories के साथ जरूर साझा करें। पीएम मोदी ने ईद, अक्षय तृतीया आदि त्‍योहारों और उनकी पवित्रता अक्षुण्‍ण रखने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर आ पहुंची है। इसके लिए सभी जरूरी एहतियात जैसे हाथ धोना, शारीरिक दूरी बनाकर रखना और मास्‍क लगाना जैसे सुरक्षा एहतियात जारी रखें।

बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित करते हैं। इससे पहले पिछले महीने 27 मार्च को पीएम मोदी ने मन की बात के 87वें एपिसोड को संबोधित किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]