आने वाले 1.5 वर्षों में सरकार विभिन्न विभागों में दस लाख पदों पर भर्ती करेगी। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।
पीएमओ ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सरकार के इस कदम के लिए ट्वीट किया गया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





